Tuesday, March 30, 2010

A True story

hello friends,
आज मै एक सच्ची कहानी आप को सुनाऊगी। आप मे से कुछ लोगो को हो सकता है ये बात बेमानी लगे पर फिर भी कहू गी एक बार सोचना ज़रूर।
बात मेरे पड़ोस मे होने वाली एक घटना है। एक लड़की की शादी तै हुई उसके घर वालो की मर्ज़ी से मतलब arrange marriege. लड़की सीधी सादी थी। आज कल एक चलन है की सगाई के बाद या फिर शादी तै होने के बाद लड़का लड़की फ़ोन पर बात करने लगते हैपर उस लड़की के घर वाले थोड़े पुराने ख्यालो के थेतो उन्होंने अपनी बेटी को फ़ोन नहीं लेने दिया उन्होंने कहा शादी से पहले बात करना ठीक नहींये बात उस लड़के तक गयी तो लड़के ने लड़की को बोला की मै तुझे मोबाइल दूंगा तुम अपने घर मत बताना और मै भी नही बताऊ गाहम रात को बात करे गेथोड़े दिन मे शादी हो जाये गी किसी को क्या पता चले गालड़की दरी हुई थी उसने मना किया पर लड़का नही मनामोबाइल उस लड़की तक पहुच गयाफिर शादी से पहले एक दिन लड़के वाले लड़की के घर खाने पर गए हुए थे तो लड़की के पिता ने गर्व से कहा की जी हमरी बेटी तो बहोत सीधी है हमे बताये बिना कुछ नही करतीतो इस बात पर लड़का बोल पड़ा " जी मै जनता हु कितनी सीधी है आप की लड़कीउस के पास मोबाइल है क्या आप मे से किसी को खबर भी है इस बात की" ये बात लड़की के पिता ने दिल से लगा लीउन सब के जाने के बाद लड़की के पिता ने खुद को एक कमरे मे बंद कर लियाभोत आवाज लगाने पर भी जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो लड़की ने सोचा की मेरे पिता ने खुद को कुछ कर लियाबेईज़ती से बचने के लिए उस लड़की ने दुसरे कमरे मे जा कर खुद को फांसी लगा ली

ये कहानी यही खतम हो गयीवो बेचारी लड़की तो मर गयीलोगो ने दो दिन इस बारे मे बात की की ये फ़ोन तो नाश की जड़ है वगरह- पर किसी ने ये नहीं कहा की कसूर किस का थाक्या कसूर फ़ोन का था? क्या एक फ़ोन ने लड़की की जान ली? या उस के पिता के उस वह्वार ने? या फिर उस लड़के की बेवकूफी ने? सबसे बड़ी बात उस लड़की ने जान दी ही क्यों? क्या उसे उस वक़्त ही खीच कर एक थप्पड़ उस लड़के को नही मारना चाहिये था जिस ने उस के पिता के मुह पर ऐसा तमाचा जड़ा? पर अब आप कहे गे ये तो गलत है वो लड़की है उससे ऐसा करना शोभा नहीं देतातो क्या ऐसा नही हो सकता था की उस के पिता बजाये खुद को बंद करने के अपनी बेटी का साथ देते हुए कहते की जी अगर हमरी बेटी ने ऐसा किया तो उसका भी कोई कारन रहा होगा, और वो कारन उसका होने वाला पति है और कोई नहीशायद ऐसा कहने से बात भी खतम हो जाती और लड़के को अपनी गलती का अहसास भीपर उस पिता ने ऐसा क्यों नही कहा? उसने सोचा होगा कही लड़के वाले इसे अपनी बेईज़ती समझ ले और ये रिश्ता टूट जायेपर क्या अब ये शादी हो गयी? किसी का क्या गया? ख़ास कर उस लड़के का? कुछ भी नहीउससे अगर उस लड़की से जरा भी प्यार होता तो शायद वो उसे यु बेईज़त करतावो कुछ दिन शोक मनाये गा वो भी शादी टूटने का लड़की के मरने का नही और फिर कही और शादी कर लेगाबात कुछ पुरानी हो गयी है मुझे तो अभी पता चली, हो सकता है उस की शादी होने भी वाली हो

पर क्या ये बात सवाल खड़ा नही करती की कब तक ये समाज लडकियों को इज्ज़त के नाम पर मरने पर मजबूर करता राहे गाक्या उन्हें इंसान कहलाने का हक नही है? हर छोटे से छोटे काम को इज्ज़त का सवाल बना दिया जाता हैउस लड़की के पिता ने अगर जरा सा दिल की जगह दिमाग से काम लिया होता तो ये अनहोनी होतीजब लड़की की गलती ही नही थी तो उससे सजा क्यों दी

जब सोचने बैठती हु तो मन मे हजारो सवाल आते हैमै भी एक लड़की हुमेरे साथ ऐसा हो तो मै क्या करतीमै खुद नही जानतीपर ऐसे इंसान के साथ ज़िदगी नही बिता सकतीक्या हम किसी के साथ कुछ गलत करने से पहले सोचते भी नहीं की कल को अगर हमरे साथ ऐसा कोई करे तो क्या होगा

जो भी लड़का इस post को पढ़े मै उस से बस यही सवाल करना चाहती हू की क्या उस लड़के ने ठीक किया? क्या ऐसा करना समझदारी थी?

ये सब कहने का मेरा एक ही मकसद है जिंदगी और रिश्तो को मजाक बनाना बंद करे कृपयाआप सब भी कही ऐसा कुछ देखे तो उससे रोकने की कोशिश करे। change सिर्फ कपडे बदलने से नही सोच बदलने से आता हैक्या समाज की ये सोच बदली नही जानी चाहियेक्या लडको को अपनी ज़िम्मेदारी का अहसास नही होना चाहिये?

अब आप सब ही बताये की सही क्या है गलत क्या?

1 comment:

  1. प्रिय सुनयना,

    आप के इस ब्लॉग को पढ़ा जैसा की आपने लिखा की यह एक सची कहानी है तो इस कहानी को पढ़कर काफी अफ़सोस हुआ की आज की इस दुनिया में ऐसे भी लोग है जो एक तरफ तो आप से प्यार करने का दावा करते है और एक तरफ लोगो के प्यार का इस कदर मजाक उड़ाते है देखए ये तो सब जानते है की उस लड़के ने जो भी किया वो सब गलत किया

    और में तहे दिल से आपका धन्यवाद करना चाहुगा की आप ने इस कहानी को लोगो के सामने रखकर उन लोगो की सोच को बदलने के लिए ये कदम उठाया जिन्होंने अपनी आँखों पर या तो पट्टी बांध राखी है या फिर अंधे होने का ड्रामा करते है
    मेरी भगवन से यही प्राथना है की वो आपको इतनी शक्ति दे की आप इसी तरह से लोगो की सोच को बदल सके.

    देवेंदर कुमार

    ReplyDelete