Saturday, July 3, 2010

जिंदगी - हार या जीत

नमस्ते दोस्तों कैसे हो, उम्मीद है आप सब ठीक होंगे।
जिन्दगी का क्या पता कब क्या हो जाये। एक पल मे सब बदल जाता है। और हम हाथ मलते रह जाते है। क्या होने वाला है इस खबर से अनजान हम अपनी दुनिया मे खोये रहते है। और जब सच सामने आता है तब पता चलता है की हम जिन सपनो मे खोये थी उन की कोई कीमत नही है इस दुनिया मे, हम तब भला क्या कर सकते है जब हम चाह कर भी अपने हालत को बदल नही पाते बस अपनी दुनिया को सपनो को बिखरते हुए देखते रहते है।
जिन्दगी पल-२ नए रंग दिखाती है। और अपने सपनो डूबे हम ये जान ही नहीं पाते की अब कौन सा रंग हम्रारे सामने आने वाला है। हर बदलाव को भगवान की मर्ज़ी मान कर स्वीकार कर लेना क्या सही है? ये एक सवाल आज बहोत बड़ा है। क्या हालत पर हमारा कोई बस नही होता? हम क्या है क्या सिर्फ कठपुतलिया? फिर सोचने लगती हु की अगर हालात पर किसी का भी बस चले तो शायद कोई भी ऐसा कुछ होने न दे जो उन्हें पसंद नही।
पर फिर भी इंसान कोशिश तो कर सकता है। वो तो हमारे हाथ मे है। हालात चाहे जितने खराब हो एक कोशिश ही तो हमारे हाथ मे है। और अगर हम वो भी न करे तो शायद हमे रोने का हक भी नहीं है। क्यों की हमारे पास खुद को सही कहने की कोई वजह नही है। चीजों से भागना मुह छुपाना कहा तक सही है। उन की जिम्मेदारी तो लेनी ही पड़ती है। ये भगवान की मर्ज़ी थी ऐसा कह कर हम अपनी कमज़ोरी को सही साबित तो नही कर सकते।
क्यों नही हम खुद को इतना मजबूत बना पाते की अपने सपनो को हर हालात मे पूरा करने की कोशिश करे। अगर हमरे सपने गलत नही है किसी को नुक्सान नही पंहुचा रहे है तो उन्हें पूरा करने के बारे मे सोचना क्या गलत है। हमे मौका नही मिला ऐसा बहाना क्यों बनाते है हम? हमारे लिए अपने ही शब्दों की कीमत नही है। और दुसरो के शब्दों को पूरा करने चल पड़ते है हम। अरे जो इंसान अपने शब्दों की कीमत नही जानता वो किसी और को क्या महत्व देगा। वो तो सिर्फ एक मजबूरी है जिसे वो निभा रहा है और जैसे ही मौका मिलेगा वो भागने की कोशिश करेगा। पर क्या जिन्दगी मे वो कभी ये नही सोचेगा की उसके फैसले कोई मायने रखते भी है या नहीदुसरो की ऊँगली पकड़ कर कब तक इंसान चल सकता हैएक दिन तो खुद सम्भलना पड़ता हैजिन्दगी बच्चा बने रहने मे ही खतम नही हो जातीइन्सान को बड़ा होना पड़ता है और वो बड़ा तब होता है जब वो सही गलत सोच सकेअपने फैसलों को अहमियत दे सके
भागना किसी समस्या का हल नही हैउसका सामना करोउससे टकरा जाओऔर अगर नही टकरा सकते तो उससे स्वीकार कर के सारी जिन्दगी एक कमजोर इंसान की तरह जीते रहोबड़ी- बाते कहने से इंसान बड़ा नही होता उसकी मजबूती तब पता चलती है जब वो हालात का सामना करता हैवो उससे जितनी समझदारी से सम्भालता है यही बात साबित करती है की आप कितने मजबूत हो। "हो जाये गा।" "ये तो ऐसा ही था। " "मै क्या करता।" ये सब कही कही हमारी कमजोरी को ही दिखाते है
दोस्तों मेरा तो मानना है की हमे इन बातो से बचना चाहिये कही इन सब बातों मे और अपनी कमजोरी मे हम किसी और की जिन्दगी बर्बाद कर देअगर हममे अपने वादों के लिए कोशिश करने की भी शक्ति नही है तो हमे वादा नही करना चाहिये
change को स्वीकार करना चाहिये पर हार कर नहीऔर हर बात को भगवान की मर्ज़ी मान कर चुप नही रहना चाहियेहालात से लड़ कर तो देखो शायद भगवान भी कहता हो की तुम लड़ कर जीतने की भावना अपने मन मे पैदा करोऔर तुम उससे समझ नही पा रहे होभगवान हार मानने का नही हार को जीत मे बदले की शक्ति हैपर वही जहा हम गलत नही है

धन्यवाद्